अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस..

Hindi News 05 Jun 2023 275

दिल्ली दौरे पर आये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।..

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले वर्ष आया तूफ़ान अब शांत हो चुका है। हालांकि महाविकास अघाड़ी के नेता समय-समय दावा करते रहते हैं कि शिंदे सरकार जल्द ही गिर जाएगी। लेकिन शिंदे और बीजेपी का गठबंधन और भी मजबूत होता जा रहा है। इसी गठबंधन को और मजबूत करने के लिए प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे रविवार को दिल्ली दौरे पर गए थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी साथ रहे। इस बैठक में राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में तय हुआ है कि आगामी सभी चुनाव बीजेपी और शिवसेना गठबंधन में लड़ेंगे। इन चुनाव में लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय के चुनाव शामिल हैं।  

read more at India TV.

Hindi News

Living in India

Comments

Picture


EXPLORE MORE INTEREST